घर में बेटी है तो LIC की इस स्कीम में खुलवा दे खाता, बाद ने मिलेंगे 27 लाख रुपए LIC Kanyadan Scheme

LIC Kanyadan Scheme: बेटी के जन्म से ही माता-पिता उसके शिक्षा और शादी के खर्च को लेकर आर्थिक योजना बनाने लगते हैं। तेजी से बढ़ती महंगाई और शिक्षा की बढ़ती लागत को देखते हुए अब सिर्फ एक योजना में निवेश करना पर्याप्त नहीं रह गया है। ऐसे में सरकार और बीमा कंपनियां कई योजनाएं लेकर आती हैं, जो बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बना सकती हैं।

एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी बिटिया के सपनों को दे मजबूत आधार

LIC कन्यादान पॉलिसी, असल में LIC जीवन लक्ष्य (Jeevan Lakshya Policy) का एक विशेष रूप है, जिसे बेटियों की शादी और पढ़ाई के लिए डिजाइन किया गया है।

  • अगर कोई अभिभावक प्रतिदिन ₹121 यानी लगभग ₹3,630 प्रति माह का निवेश करता है,
  • तो 25 साल की पॉलिसी अवधि में करीब ₹27 लाख का फंड तैयार हो सकता है।
  • इस योजना में 22 साल तक प्रीमियम देना होता है, जबकि पॉलिसी 25 साल में परिपक्व होती है।
  • पहले 3 साल प्रीमियम भुगतान से छूट होती है।

इस पॉलिसी में बोनस के आधार पर मैच्योरिटी फंड तैयार होता है, इसलिए रिटर्न पूरी तरह गारंटीड नहीं, लेकिन पिछले रिकॉर्ड्स के अनुसार यह लाभदायक है।

यह भी पढ़े:
प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त होगी पढ़ाई, फ्री एडमिशन की आगे बढ़ी तारीख Private School Admission

पॉलिसी की मैच्योरिटी और लाभ

इस योजना में निवेशक को यह सुविधा है कि वह 13 से 25 साल तक का मैच्योरिटी पीरियड चुन सकता है। उदाहरण के लिए:

  • बेटी की उम्र अगर 2 साल है और
  • अभिभावक ने 25 साल का प्लान लिया है,
  • तो बेटी के 27 साल के होते-होते उसे लगभग ₹27 लाख की एकमुश्त राशि मिल सकती है।

आप निवेश की राशि अपनी आय और जरूरत के अनुसार घटा-बढ़ा भी सकते हैं।

निवेशक की मृत्यु पर पॉलिसी क्या लाभ देती है ?

यह पॉलिसी अन्य योजनाओं से अलग है क्योंकि इसमें निवेशक की मृत्यु की स्थिति में भी योजना जारी रहती है और अतिरिक्त लाभ देती है।

यह भी पढ़े:
हरियाणा में महिलाओं को प्रतिमाह मिलेंगे 2100 रूपए, लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ी खबर Lado Laxmi Yojana
  • अगर टर्म राइडर शामिल है तो बीमारी या दुर्घटना से मृत्यु पर भी ₹10 लाख मिलते हैं।
  • अक्सिडेंटल डेथ होने पर यह लाभ ₹20 लाख तक हो जाता है।
  • बाकी प्रीमियम माफ हो जाते हैं और
  • पॉलिसी जारी रहती है।
  • साथ ही नॉमिनी को सम इंश्योर्ड का 10% हर साल मिलता है (जब तक पॉलिसी चलती है)।

उदाहरण के लिए, अगर सम इंश्योर्ड ₹10 लाख है, तो नॉमिनी को हर साल ₹1 लाख मिलता रहेगा, साथ ही अंत में ₹27 लाख का पूरा मैच्योरिटी फंड भी।

जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

इस पॉलिसी के लिए आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज जरूरी हैं:

  • अभिभावक का आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र

आप इस पॉलिसी के लिए LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या नजदीकी LIC एजेंट से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:
23 अप्रैल दोपहर को सोने हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की नई कीमतें जारी Gold Silver Price

टैक्स लाभ भी मिलेगा

LIC की यह योजना इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट प्रदान करती है।

इसका मतलब है कि आप टैक्स बचाते हुए निवेश भी कर सकते हैं और बेटी के लिए मजबूत भविष्य की नींव भी रख सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बनाम LIC कन्यादान पॉलिसी

| विशेषता | SSY | LIC कन्यादान |
| बेटी के नाम पर | हां | नहीं (पिता के नाम पर) |
| ब्याज दर | 8.2% (गैर-परिवर्तनीय, गारंटीड) | बोनस आधारित, अनुमानित |
| टैक्स लाभ | 80C | 80C |
| मैच्योरिटी राशि | ₹20-21 लाख (अनुमानित) | ₹27 लाख (अनुमानित) |
| निवेश अवधि | 15 साल | 22 साल |
| न्यूनतम निवेश | ₹250 मासिक | ₹121 प्रतिदिन |
| पिता की मृत्यु पर लाभ | प्रीमियम जमा जारी रहेगा | प्रीमियम माफ + सम इंश्योर्ड का लाभ |
| निवेश लचीलापन | सीमित (पोस्ट ऑफिस से ही) | अधिक (LIC एजेंट के ज़रिए) |

यह भी पढ़े:
126 रुपए के खर्चे में महीनेभर चलेगा मोबाइल, BSNL ने करोड़ों युजर्स की कर दी मौज BSNL Recharge Plans

किस योजना में करें निवेश ?

अगर आप पूरी तरह सरकारी गारंटी और सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं और आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक बेहतरीन विकल्प है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि बेटी की शादी या शिक्षा के लिए बड़ा फंड और बीमा सुरक्षा दोनों मिलें, साथ ही निवेशक की मृत्यु की स्थिति में भी योजना बिना रुकावट चले, तो LIC कन्यादान पॉलिसी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकती है।

Leave a Comment

WhatsApp Group