AC Electricity Cost: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में पंखे और कूलर से राहत नहीं मिलती, तो लोग एयर कंडीशनर यानी AC पर निर्भर हो जाते हैं। लेकिन ठंडक के साथ AC का एक बड़ा असर आपके बिजली बिल (Electricity Bill Due to AC) पर भी पड़ता है। क्या आपने कभी सोचा है कि एक AC एक घंटे में कितनी बिजली खपत करता है?
बढ़ती गर्मी के साथ AC की जरूरत
अप्रैल से लेकर जुलाई तक का समय उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बेहद गर्म रहता है। पंखा और कूलर शुरुआती राहत देते हैं लेकिन मई-जून की तपन में AC ही एकमात्र विकल्प बन जाता है। यही वजह है कि इस सीजन में AC की मांग और बिक्री दोनों ही तेज हो जाती हैं।
एक घंटे में AC कितनी बिजली खपत करता है ?
अगर आपके पास 1.5 टन का AC है, तो यह औसतन 1 घंटे में 2.25 यूनिट बिजली खर्च करता है। अब अगर आप इसे हर दिन 10 घंटे चलाते हैं तो यह रोजाना 22.5 यूनिट, और महीने भर में 675 यूनिट बिजली की खपत करेगा।
अब देखें बिजली बिल का अनुमान:
- प्रति यूनिट दर: ₹7
- कुल खपत: 675 यूनिट
- मासिक बिल: 675 x 7 = ₹4,725
यह सिर्फ AC का बिल है। फ्रिज, वॉशिंग मशीन, पंखे, ट्यूबलाइट, गीजर आदि की खपत को जोड़ दें तो कुल बिजली बिल ₹6,000 से ₹8,000 के बीच जा सकता है।
समय के हिसाब से बिजली खपत और बिल का अनुमान
| प्रतिदिन AC चलाने का समय | मासिक यूनिट खपत | अनुमानित बिजली बिल |
| 6 घंटे | 405 यूनिट | ₹2,835 |
| 8 घंटे | 540 यूनिट | ₹3,780 |
| 10 घंटे | 675 यूनिट | ₹4,725 |
| 12 घंटे | 810 यूनिट | ₹5,670 |
ये आंकड़े ₹7 प्रति यूनिट की दर से अनुमानित हैं। अलग-अलग राज्यों में बिजली दरों में अंतर हो सकता है।
AC चलाते समय बिजली बिल कम कैसे करें ?
अगर आप गर्मी से राहत भी चाहते हैं और बिजली का खर्च भी कम रखना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स आपके लिए बेहद मददगार हो सकते हैं:
इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला AC खरीदें
इन्वर्टर AC लगातार बिजली नहीं खपत करता, बल्कि तापमान को स्थिर रखते हुए कम बिजली में काम करता है। इससे लंबे समय में अच्छा बचत होता है।
AC की समय-समय पर सर्विस कराएं
AC के फिल्टर और कूलिंग कॉइल समय पर साफ न हों तो कूलिंग धीमी होती है और बिजली ज्यादा लगती है।
तापमान को 23 से 26 डिग्री पर सेट करें
AC को 18 या 20 डिग्री पर रखने से बिजली की खपत बहुत बढ़ जाती है। आदर्श तापमान 24–25 डिग्री रहता है।
कमरे को सील रखें
अगर कमरे से ठंडी हवा बाहर जा रही है तो AC ज्यादा समय तक चलना पड़ेगा, जिससे बिल बढ़ेगा। दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें और भारी पर्दे लगाएं।
कमरे में हीट जनरेट करने वाले डिवाइस न रखें
कमरे में ज्यादा लाइट, लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम होने से गर्मी बढ़ती है और AC ज्यादा काम करता है।
AC खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
- BEE स्टार रेटिंग देखें, जितना ज्यादा स्टार, उतनी कम बिजली खपत।
- ब्रांडेड और विश्वसनीय कंपनियों से ही AC खरीदें।
- खरीदने से पहले ऊर्जा खपत चार्ट जरूर पढ़ें।
क्या कूलर से भी राहत मिल सकती है ?
ज्यादा बिजली खर्च से डरने वाले लोग अक्सर कूलर का विकल्प चुनते हैं। अगर सही तरीके से कूलर चलाया जाए जैसे बर्फ और नमक मिलाकर या वेंटिलेशन अच्छा रखा जाए, तो काफी राहत मिलती है। लेकिन उमस वाली गर्मी में कूलर कम असरदार होता है।